जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय JNU कैंपस में कई जगहों पर ब्राह्मण-विरोधी नारे लिखे जाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़-2 की इमारत पर ब्राह्मण और बनिया समुदाय के ख़िलाफ़ नारे लिखे गए.
इस मामले पर जेएनयू प्रशासन की ओर से बयान भी आ गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई पर मौजूद बयान की कॉपी के अनुसार “वाइस चांसलर ने दीवारों और फ़ैकल्टी के कमरों में अज्ञात लोगों की ओर से नारे लिखे जाने की इस मामले का संज्ञान लिया है.
स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज़ के डीन और शिकायत कमेटी से जल्द से जल्द इसकी जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.”
जेएनयू ने कहा है कि वीसी शांतिश्री डी. पंडित ने विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस को एक बार फिर दोहराया है.
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026