उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की सूची लगभग तैयार हो चुकी है और इसी सप्ताह में आरक्षण सूची को जारी किया जा सकता है। जानकारी यह भी आई है कि निकाय चुनाव को दो चरणों में ही हो सकते हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि यूपी नगर निकायों की आरक्षण सूची तैयार करने के बाद मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के सामने आरक्षण प्रस्तुत किया जा चुका है। जल्द ही इस आरक्षण सूची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया जाएगा। यहां से फाइनल होने के बाद 5 दिसंबर को आरक्षण सूची जारी करने की तैयारी चल रही है।
एक बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को दो चरणों में कराने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के सभी नगर निकाय के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। यानी नए साल में सभी नगर निकायों में नया बोर्ड बनाये जाने की तैयारी है।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: जिला पंचायत अध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी, अब प्रशासक के तौर पर संभालेंगे कार्यभार - July 11, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: जिला पंचायत अध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी, अब प्रशासक के तौर पर संभालेंगे कार्यभार - July 11, 2026
- आगरा के महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज जाट हाउस की सच्चाई जानकार हैरान रह जाएंगे, आंख बंद किए बैठे हैं जाट नेता - July 10, 2026