राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने गृह राज्य ओडिशा के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद वो पहली बार अपने गृह राज्य पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने उन्होंने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। राष्ट्रपति भवन ने इसका वीडियो शेयर किया और लिखा कि एक अलग तरह का उदाहरण पेश करते हुए राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू पुरी में भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए लगभग 2 किलोमीटर तक पैदल चलीं।
राष्ट्रपति के मंदिर जाते समय श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन किया। दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने सभी के साथ जमीन पर बैठकर श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसाद भी ग्रहण किया।
राष्ट्रपति का ओडिशा कार्यक्रम
भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के बाद उनका भुवेश्वर जाने का कार्यक्रम है। यहां वो प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और नेताओं की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति आज ही राजभवन भुवनेश्वर में अपने सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी।
11 नवंबर को राष्ट्रपति भुवनेश्वर में तपोबन हाई स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल यूनिट-II और कुंतल कुमारी सबात आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल यूनिट-II जाएंगी और छात्राओं व शिक्षकों से बातचीत करेंगी। इसके अलावा वो भुवनेश्वर के जयदेव भवन से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगी।
- आगरा में गुंडागर्दी: टोकने पर भड़के नशेड़ी युवक, साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की बेरहमी से की पिटाई - June 16, 2026
- Agra News: महिला से बैग लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 72 घंटे के भीतर पुलिस ने जेवर और नकदी बरामद की - June 16, 2026
- आगरा: सड़क हादसे के बाद बवाल करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 19 दबोचे - June 16, 2026