Agra, Uttar Pradesh, India. मीट कारोबारी एवं पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की कंपनी HMA ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी हो गई है। एचएमए ग्रुप के 18 ठिकानों पर लगभग 84 घंटे तक कार्रवाई चली। इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 150 अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे जिन्होंने 84 घंटे तक लगातार टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला।
5 नवम्बर से छानबीन
आयकर की टीम ने 5 नवंबर को एचएमए ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। सर्वे की कार्रवाई आज 8 नवंबर की रात 8 बजे तक चली। इनकम टैक्स टीम ने आगरा में HMA ग्रुप के कार्यालय, कुबेरपुर स्थित स्लॉटर हॉउस, विभव नगर स्थित पूर्व विधायक का आवास, संजय प्लेस स्थित कार्यालय सहित 12 जगहों पर आयकर सर्वे किया।
100 करोड़ रुपये सरेंडर
84 घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद एचएमए ग्रुप ने आयकर विभाग की टीम के सामने लगभग 100 करोड रुपए सरेंडर किए गए हैं। कंपनी के मालिक इन 100 करोड़ रुपये से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाए। आयकर विभाग की टीम इस पर टैक्स की वसूलेगी। इसके अलावा माल के आपूर्तिकर्ता के बैंक खाते से बड़ी नकद राशियों का लेन-देन किए जाने के मामले भी सामने आए हैं।
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026