शादी के नाम पर नाबालिग किशोरियो का हो रहा था शारीरिक शोषण
शादीशुदा होते हुए भी दे रहा था शादी करने का झांसा
Agra, Uttar Pradesh, India। फतेहाबाद में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादीशुदा होते हुए भी पाँच वर्ष तक दो किशोरियों का शोषण दो भाई करते रहे। अब शादी से इंकार कर रहे है । मामला कस्बा फतेहाबाद का है।
- शनिवार को दो सगी बहनें संपूर्ण समाधान दिवस में पहुचीं। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बृजेश पुत्र हरिओम की शादी हो चुकी है लेकिन पडोस में रहने वाली किशोरी को अपने जाल मे फंसा लिया। कहा कि अपनी पत्नी से तलाक ले कर शादी कर लेगा। इसी तरह पाँच वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। छोटे भाई आकाश ने भी पीडिता की छोटी बहिन को बहला फुसलाकर अपने शारीरिक सम्बन्ध बनाये। शादी करने को झांसा देता रहा। दोनों बहनों ने शादी के लिए दबाव बनाया तो दोनों को छोडकर भाग गया। अब दोनों भाई शादी करने से इनकार कर रहे है। शिकायत पर क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026