बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में लव जिहाद की शिकार हुई एक दलित युवती ने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर पहले उस से दोस्ती की. फिर प्रेम जाल में फांसकर संबंध बनाए. और उसका वीडियो बनाकर उसको वायरल करने की धमकी भी दे रहा है.
दलित युवती का आरोप है कि खुर्जा पुलिस अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जिसके चलते उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
पीड़िता ने मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो भी बना लिया. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसने के साथ मारपीट करने लगा. पीड़िता ने वीडियो जारी कर सीएम को दी शिकायत में बताया है. जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी जुनैद उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने सीएम योगी से कार्रवाई की मांग की है.
लड़कियों को जाल में फंसाकर उनका धर्म बदलवाता है आरोपी
पीड़िता ने अपनी शिकायत में ये भी बताया है कि आरोपी खासकर हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनका इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवाता है. जो भी उसकी बात नहीं मानती है उसने वो मारपीट करने लगते है. इस मिशन को पूरा करने पर उसे 2 लाख रुपये मिलते हैं. ये मिशन वो काफी दिनों से चला रहा है. इस मिशन में आरोपी के अलावा कई और लोग जो मिशन पूरा करने में उसकी मदद करते है.
इसी महिला से संबंध को लेकर एसएसी एसटी एक्ट पर आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
मामले में एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया,आरोपी ने जुलाई 2020 में महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था. तभी एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था. जेल से वापस निकलने के बाद युवक दोबारा महिला के संपर्क में आ गया था और उसने फिर से अपनी बातों में लेकर महिला के साथ संबंध बनाए. पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026