मथुरा। यहां वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप स्थित बसेरा ग्रुप के वृंदावन गार्डन होटल में आज गुरुवार की सुबह भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य युवक भी झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आग कैसे लगी, इसका तुरंत पता नहीं चल सका। पुलिस जांच में जुटी है।
तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे।
सूचना पर पुलिस के साथ तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकमकर्मियों ने आग का बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच आग में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद होटल में लगी आग बुझाई जा सकी।
आग बुझने के बाद जब पुलिस और दमकलकर्मी अंदर गए तो बुरी तरह जली अवस्था में दो शव मिले। आग से लगने के बाद यह लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। मृतकों की शिनाख्त उमेश और वीरी सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। सीएफओ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026