आगरा: गुरुवार की सुबह आगरा के छलेसर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। कानपुर से आगरा आ रही रोडवेज विभाग की बस कुबेरपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रोडवेज बस आगे चल रह टैंकर में पीछे से जा घुसी। जैसे ही रोडवेज विभाग की बस खड़े हुए टैंकर से टकराई बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य के लिए दौड़ लगाई और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। मौके पर रेस्क्यू कार्य शुरू हो गया है।
घटना थाना एत्मादपुर के कुबेरपुर छलेसर की के पास नेशनल हाइवे की है। बताया जाता है कि कानपुर से आगरा आ रही जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है वो फोर्ट डिपो की है। बस में काफी यात्री सवार थे।
इस घटना में लगभग 2 दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना आ रही है तो वहीं 2 यात्रियों की मौत भी हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य के दौरान निकाले गए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया है।
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026
- आगरा में रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में: 1 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्टूबर को मचेगी सीता जन्मोत्सव की धूम - August 25, 2026