‘न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ NBDSA ने हिजाब विवाद पर एक टीवी बहस को सांप्रदायिक रंग देने और इस प्रथा का समर्थन करने वाले लोगों को अल-कायदा से जोड़ने के लिए ‘न्यूज18 इंडिया’ पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
एनबीएसए अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी (सेवानिवृत्त) द्वारा दिये गये आदेश में कहा गया है, ‘‘एनबीडीएसए ने छात्राओं द्वारा हिजाब पहनने का समर्थन करने वाले पैनलिस्ट को जवाहिरी के साथ जोड़ने, ‘जवाहिरी गिरोह के सदस्य’ एवं ‘जवाहिरी के राजदूत’ बताने और ‘जवाहिरी आपका भगवान है’, ‘आप उसके प्रशसंक हैं’ जैसे संबोधनों से संबोधित करने की प्रसारक की प्रवृत्ति की कड़ी निंदा की है।’’
उक्त कार्यक्रम का प्रसारण छह अप्रैल को किया गया था।
एनबीडीएसए ने कहा कि यह कार्यक्रम आचार संहिता और प्रसारण मानकों के अलावा, रिपोर्ट को कवर करने वाले विशिष्ट दिशा-निर्देशों के तहत निष्पक्षता, तटस्थता और शालीनता से संबंधित सिद्धांतों का उल्लंघन है।
गौरतलब है कि हिजाब प्रतिबंध विवाद जनवरी में तब शुरू हुआ था जब कर्नाटक के उडुपी शहर में सरकारी महिला प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं के एक समूह को हिजाब पहनकर कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत: दो पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित, जमानत मंजूर - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026