पुलिस के आने पर एक कोठी के बेसमेंट में छिप गए थे जुआरी
मैं डरने वाला नहीं, सबकी असलियत सामने लाकर रहूंगा
Agra, Uttar Pradesh, India. ‘भरतपुर हाउस आगरा में करोड़पतियों के घर में जुआ, पुलिस पहुँची तो भागने लगे’ के संबंध में भरतपुर हाउस निवासी और कारोबारी सर्वप्रकाश कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है- भरतपुर हाउस आगरा के जुआरियों की असलियत सामने लाकर ही रहूंगा। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूँ। आखिर बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी।
उन्होंने कहा- भरतपुर हाउस में दीवाली की रात्रि में हो रहे जुआ की खबर को दबाने के लिए कहा जा रहा है कि दीवाली मेला था। असलियत यह है कि दीवाली मेला 22 अक्टूबर, 2022 को पार्क में था। जुआ वाली घटना 24 अक्टूबर को है। कोई कहता है कि दीवाली मेला में आए थे तो कोई कहता है कि शादी की बधाई देने आए थे। रात तीन बजे तक कौन सा मेला लगता है और कौन सी शादी होती है। मान भी लिया कि मेला में आए थे तो पुलिस को देखकर भागे क्यों? अब सिर्फ अधिकारियों की नजर में डाल कर रंगों हाथों पकड़ करवाएंगे। जुआरियों से पूरी कॉलोनी वाले परेशान हैं। मनमानी की हद कर दी है।
श्री कपूर ने कहा कि मेरी शिकायत पर पुलिस आई तो एक कोठी के बेसमेंट में काफी लोग छिप गए। 10 लोग इसके गवाह हैं। ये सब निर्यातक हैं। लाखों रुपये विज्ञापन पर व्यय करते हैं। विज्ञापन एजेंसियां इनकी पैरवी करती हैं। छोटे-मोटे आदमी को तो ये लोग गन्ने की तरह पीस देते हैं। इसके बाद भी अमर उजाला, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण का आभार प्रकट करता हूँ कि इतनी बड़ी न्यूज़ छापी और यही हमारी जीत है।
भरतपुर हाउस आगरा में करोड़पतियों के घर में जुआ, पुलिस पहुँची तो भागने लगे
श्री कपूर ने कहा कि कितनी गजब बात है कि जुए को मेले में तब्दील कर दिया। अगर पुलिस कॉलोनी में लगे सासीटीवी कैमरों को देखे तो सब पता चल जावेगा। यह कॉलोनी जितनी जुआरियों और शराबियों की है, उतनी हमारी भी है। पुलिस गोपनीय जांच कराए तो सब पता चल जाएगा। कुछ भी हो जाए, मैं असलियत सामने लाकर ही रहूँगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के ‘राम श्याम’ सबको मैनेज कर लेते हैं, लेकिन इस केस में वह कामयाब नहीं होंगे। सच की जीत होगी।
भरतपुर हाउस आगरा में करोड़पतियों के घर में जुआ, पुलिस पहुँची तो भागने लगे
- डॉलर के लिए काटी जा रही गौ-माता, हिंदू बर्दाश्त नहीं करेंगे: अंबेडकरनगर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की हुंकार - March 29, 2026
- वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर आगरा में हुंकार: विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने दिया OBC एकजुटता का मंत्र - March 29, 2026
- नोएडा की हाईराइज अपार्टमेंट्स में 21 वर्षीय युवती ने 28वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - March 29, 2026