महालक्ष्मी की पूजा वाले दिन इस तरह की हरकतें करना घातक
एशिया की सबसे बढ़िया कॉलोनी भरतपुर हाउस को बदनाम न करें
ज्यादा पैसा है तो समाजसेवा में लगाएं, शराब और जुए में न उड़ाएं
Agra, Uttar Pradesh, India. ‘भरतपुर हाउस आगरा में करोड़पतियों के घर में जुआ, पुलिस पहुँची तो भागने लगे’ विषय पर समाजसेवी एवं हिन्दू जागरण मंच बृज प्रांत के संयोजक राजेश खुराना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उन लोगों को धिक्कारा है जो महालक्ष्मी के पूजन के दिन भी जुआ खेलते हैं। इस तरह की कार्यों से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। उल्लेखनीय है कि लाइव स्टोरी टाइम ने भरतपुर हाउस में हुए घटनाक्रम को उजागर किया था।
श्री खुराना ने बताया कि दीपावली पर महालक्ष्मी का पूजन होता है। हिन्दुओं का पवित्र त्योहार है। हम धन की देवी लक्ष्मी का आह्वान करते हैं। अगर उस दिन भी जुआ खेलें या शराब का सेवन करते हैं तो स्वयं के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। दूसरी बात यह है कि दीपावली के दिन जिन घरों में शकुन के नाम पर जुआ खेला जाता है, वह तो और भी अधिक घातक है। ये लोग समाज में गलत माने जाने वाले कार्यों को करके अपने बच्चों को क्या सिखाना चाहते हैं। अगर आप बच्चों के सामने जुआ खेलेंगे या शराब पिएंगे तो उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह भी सोच लें।
श्री खुराना ने कहा कि अगर आप पर अधिक पैसा है तो उसे समाजसेवा के कार्य में लगाएं, जैसा कि भरतपुर हाउस के कुछ उद्यमी कर रहे हैं। समाजसेवा के लिए जेब से 10 पैसे भी खर्च करने में नानी मर जाती है लेकिन जुआ और शराब पर लाखों रुपये उड़ाने में तनिक भी लज्जा नहीं आती है। उन्होंने अपील की है कि कृपया हिन्दुओं के पवित्र त्योहारों का अपमान न करें। अपनी गरिमा को बनाए रखें। भरतपुर हाउस एशिया की सबसे बढ़िया कॉलोनी है। उसके नाम पर धब्बा न लगाएं। उन्होंने आशा जताई है कि भविष्य में हिन्दू हित में इस तरह की हरकतों से बाज आएंगे।
यह है वह खबर जिस पर आई प्रतिक्रिया
भरतपुर हाउस आगरा में करोड़पतियों के घर में जुआ, पुलिस पहुँची तो भागने लगे
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026