सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस उदय उमेश ललित ने अपने उत्तराधिकारी और देश के 50वें चीफ़ जस्टिस के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का नाम भेजा है.
चीफ़ जस्टिस यूयू ललित 8 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. इसी साल 27 अगस्त को वो देश के चीफ़ जस्टिस बने थे.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे. वो इसी साल 9 नवंबर से चीफ़ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे.
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने 7 अक्टूबर को चीफ़ जस्टिस यूयू ललित को पत्र लिखकर उनसे उत्तराधिकारी का नाम बताने की गुजारिश की थी.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ़ जस्टिस थे.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे. सुप्रीम कोर्ट में आने से पहले वो इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026