नई दिल्ली। देश में चेक बाउंस होने पर प्रभावी तरीके से निपटने सख्त सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। वित्त मंत्रालय ने चेक जारी करने वाले के अन्य खातों से पैसा काटने और नए खाते खोलने पर रोक लगाने जैसे कई कदम उठाने पर विचार कर रहा है। चेक बाउंस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंत्रालय ने हाल में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें कई सुझाव प्राप्त हुए हैं।
ऐसे मामलों से कानूनी मामले बढ़ रहे हैं जिनमें कानूनी प्रक्रिया से पहले ऐसे कदम उठाने होंगे। मसलन चेक जारी करने वाले के खाते में पर्याप्त पैसा नहीं है, तो उसके अन्य खातों से राशि काट लेना।
सूत्रों ने बताया कि अन्य सुझावों में चेक बाउंस के मामले को कर्ज चूक की जानकारी ऋण सूचना कंपनियों को देना शामिल है। जिससे कि व्यक्ति के रेटिंग अंक कम किए जा सकें सुझावों को स्वीकार करने से पहले कानूनी राय ली जाए भुगतानकर्ता को चेक का भुगतान करने पर मजबूर होना पड़ेगा। मामले को अदालत तक ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे कारोबारी सुगमता बढ़ेगी। खाते में पर्याप्त पैसा नहीं होने के बावजूद जानते-बूझते चेक जारी करने पर भी रोक लगेगी।
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की बनाई गई विस्तृत योजना - September 3, 2026
- Agra News: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सजी संस्कृति की भव्य झांकियां - September 3, 2026
- माँ विंध्यवासिनी के दरबार में संगठन विस्तार: देवेंद्र तिवारी ने कुलदीप माइती को सौंपी भारतीय गौ सेवा परिषद के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी - September 3, 2026