ताजमहल के अलावा आगरा किला, मेहताब बाग और यमुना नदी का एक साथ होगा दीदार
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री दीपावली पर देंगे पर्यटकों को सौगात
Agra, Uttar Pradesh, India को बढ़ावा देने के लिए ताजनगरी में उद्यान विभाग ने ताज के साये में एक खास टावर बनाया है, जहां से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग और यमुना नदी का शानदार नजारा देख सकेंगे। उद्यान विभाग के शीशमहल पार्क में वॉच टावर का निर्माण किया गया है। दीपावली से पहले इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा।
उद्यान विभाग ने ताजमहल के पश्चिम गेट पर स्थित शीश महल पार्क में वॉच टावर का निर्माण किया है। वॉच टॉवर से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला और यमुना नदी का एक साथ दीदार कर सकते हैं। इस वॉच टावर के चारों ओर हरियाली है।
उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज ने बताया कि शीशमहल टीले पर पहले सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखने के लिए वॉच टावर बनाया गया था, जो जर्जर हो गया था। उसे तोड़कर पर्यटकों के लिए नए वॉच टावर का निर्माण किया गया है। एक बार में टावर पर लगभग 100 पर्यटक जा सकेंगे। शीश महल पार्क को विकसित करने में 72 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
पार्क में वॉच टॉवर और पाथवे के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। पार्क में फुलवारी समेत अन्य पौधों का रोपड़ कर दिया गया है। एक बड़े क्षेत्रफल में फैले शीश महल पार्क में एक हट भी बनाई गई है। जहां बैठकर पर्यटक शुद्ध हवा का आनंद ले सकते हैं।
वॉच टावर के अलावा पार्क में भव्य प्रतिमा, झरना, फव्वारा, लाइटिंग और कैंटीन समेत कई अन्य काम भी प्रस्तावित हैं। दीपावली से पहले उद्यान विभाग पार्क का उद्घाटन करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
- सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पैदल चलने का अधिकार अब मौलिक अधिकार, क्या अब बदलेगी आगरा की सड़कों की सूरत? - June 22, 2026
- यूपी में फैमिली कोर्ट का संकट: 4 लाख से अधिक पारिवारिक मामले पेंडिंग, RTI से हुआ बड़ा खुलासा - June 22, 2026
- यूपी में मौसम का मिजाज बदला: गोरखपुर, बलिया और बस्ती समेत 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश, तापमान में गिरावट - June 22, 2026