Agra, Uttar Pradesh, India.जिले के पिनाहट कस्बे में सोमवार देर रात देवी पंडाल में चल रहे भजनाें पर थिरकते अधेड़ उम्र व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी भी समझ नहीं पाये कि आखिर अचानक क्या हुआ। इसी तरह का मामला पिछले महीने मैनपुरी में सामने आया था, जब रामलीला मंचन के दौरान हनुमान बने युवक ने दम तोड़ दिया था।
पिनाहट कस्बे के मोहल्ला नयापुरा में बाह के थाना बसाैनी अंतर्गत बघरेना निवासी रामहरी (50 वर्ष) अपनी बहन कल्लो के यहां शनिवार को पहुंचे थे। मुहल्ले में ही रामदत्त के यहां पंडाल लगाकर लगातार नौ दिन से देवी पूजा चल रही थी। पंडाल में सोमवार शाम से ही भजन चल रहे थे। यहां कुछ युवक डांस भी कर रहे थे। उन्ही के साथ रामहरी भी डांस करने लगे। तभी अचानक डांस करते−करते वे बेहोश होकर गिर गए। साथ डांस कर रहे युवक समझ ही नहीं पाए कि रामहरी को क्या हुआ।
पंडाल में मौजूद महिलाएं और बच्चे भी शुरुआत में ये समझे कि ये भी कहीं डांस का ही तो हिस्सा नहीं। कुछ देर तक रामहरी के शरीर में हरकत न होते देख युवकाें ने उन्हें उठाने की कोशिश की। मामला समझ आते ही स्वजन उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026