सूरसदन में किया जाएगा समाज की 500 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मेन
450 स्टूडेंट करा चुके हैं पंजीयन, 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी प्रक्रिया
लोधी क्षत्रिय इम्पलाईज एसोसिएशन ने समारोह का पोस्टर किया जारी
Agra, Utatr Pradesh, India. अपने समाज की प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से लोधी क्षत्रिय इंप्लाईज एसोसिएशन (लक्ष्य), आगरा द्वारा 9 अक्टूबर, रविवार को सूरसदन में विभिन्न क्षेत्रों की 500 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। अब तक 450 प्रतिभाएँ अपना निशुल्क पंजीकरण करा चुकी हैं। यह प्रक्रिया 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
इस समारोह के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से गुरुवार को भगवान टॉकीज चौराहा स्थित होटल आशादीप में समाजसेवियों द्वारा समारोह का पोस्टर विमोचन कर जारी किया गया। इस दौरान लक्ष्य के जिला अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह राजपूत, संरक्षक इंजीनियर रतीराम वर्मा, महामंत्री धीरज सिंह, उपाध्यक्ष व एडीए के सहायक अभियंता सतीश राजपूत, कोषाध्यक्ष इंजीनियर देवी सिंह, मीडिया प्रभारी तेज सिंह और कार्यकारिणी सदस्य व साहित्यसेवी डॉ. भानु प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इन्हें मिलेगा सम्मान
इस मौके पर अध्यक्ष इंजी. किशोरी सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह- 2022 के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, नीट, आईआईटी, क्लैट, नेट, स्लेट, आईएएस और पीएससी सहित विभिन्न विशेष प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्र-छात्राओं, खेलकूद के क्षेत्र में जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ अप्रैल- 2021 के बाद नवनियुक्त या सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

यहाँ हो रहे पंजीकरण
एसआर गार्डन, ट्राइडेंट तिराहा, फतेहाबाद रोड। ब्लॉक-डी, एसी-23, शास्त्रीपुरम। अनेक सिंह वर्मा एडवोकेट, किरावली तहसील। पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा, फतेहपुर सीकरी। अवंती बाई इंटर कॉलेज, श्यामो, शमसाबाद। लक्ष्य छात्रावास, गोपाल जी गार्डन के सामने, अवधपुरी, आगरा। इस संबंध में शमसाबाद एवं बाह तहसील के लोग 97598 45014, फतेहपुर सीकरी तहसील के 89587 40081 या 9410667033 और एत्मादपुर तहसील के 8630622065 पर संपर्क कर सकते हैं।
इनके हाथों मिलेगा सम्मान
गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री, प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. बनवारी सिंह वर्मा, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे गुवाहाटी के मुख्य परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, कस्टम एवं एक्साइज के रिटायर्ड कमिश्नर रामदास राजपूत, एनआरएलएम एवं मनरेगा आगरा के उपायुक्त राजकुमार लोधी, जिला वाणिज्य कर अधिकारी आगरा असीम राजपूत, उप जिलाधिकारी बाह रतन कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी जसराना विवेक राजपूत, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के अपर निदेशक मान पाल सिंह, लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश लखनऊ के महाप्रबंधक टीकाराम वर्मा और हाथरस के अपर जिला जज आरपी सिंह के कर कमलों से प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

लक्ष्य के उद्देश्य
लोधी जाति के मेधावी विद्यार्थियों और विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान।
समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता।
विवाह योग्य युवक-युवतियों की सूची लक्ष्य की वेबसाइट पर उपलब्ध कराना।
लोधी समाज के गौरवशाली इतिहास के प्रमुख महापुरुषों का साहित्य तैयार करना और प्रचार करना।
स्वजातीय प्रतिभावान प्रतियोगी विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन।
क्रीड़ा केन्द्र, पुस्तकालय, वाचनालयों का स्थापना और संचालन।
निर्धन, असहाय और विकलांग बच्चों को निःशुल्क सहायता प्रदान करना।
अब तक किए गए कार्य
समाज के आईएएस, पीसीएस एवं विभिन्न विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा समाज के बच्चों का उन्मुखीकरण कराया गया है।
मेधावी छात्राओं का हर वर्ष सम्मान कर रहे हैं।
शीतकाल में कम्बल वितरण और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करते हैं।
समाज में जागरूकता के लिए लक्ष्य संदेश वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है।
42 मेधावी और निर्धन विद्यार्थियों का चयन ताकि शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी जा सके।
नगला अरुआ और खेरागढ़ में नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग चलाई जा रही है।
अवधपुरी में निःशुल्क लक्ष्य हॉस्टल का संचालन किया जा रहा है।
लक्ष्य भवन का निर्माण प्रस्तावित है।
- UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड आवंटन - February 11, 2026
- राष्ट्रीय गीत को मिला नया सम्मान: केंद्र ने जारी किया ‘वंदे मातरम’ प्रोटोकॉल, सभी सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य - February 11, 2026
- लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच ओम बिरला का फैसला, निर्णय तक नहीं संभालेंगे कुर्सी - February 10, 2026