उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
संगठन की मजबूती और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की सलाह
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का कहना है कि व्यापारी एकजुट हों, मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें, तो बड़ी से बड़ी समस्या भी दूर हो सकती है।
श्री मिश्र आगरा में के दौरे पर आए हुए थे। जीवनी मंडी स्थित एक होटल में कार्यक्रम के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की रणनीति तैयार की। उनका यहां जोरदार स्वागत किया गया।
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने अभी हुए जिला परिचय सम्मेलन की प्रशंसा की ओर व्यापारियों की छोटी से छोटी समस्या के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष करने को कहा। जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल की कार्यप्रणाली की प्रदेश अध्यक्ष ने सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारियों को ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्य रहना चाहिए।
कार्यक्रम में राजकुमार गुरनानी (प्रदेशमंत्री), गिर्राज अग्रवाल (जिलाध्यक्ष), दीपक शर्मा (जिला महामंत्री ), किशोर बुधरानी (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष), डीसी मित्तल (कोषाध्यक्ष), मेघराज दयालानी (मीडिया प्रभारी), रोहित आयलानी (आईटी सेल), अनुराग गोयल (युवा जिला महामंत्री), राजेंद्र कुमार जी (जिला मंत्री) आदि लोग उपस्थित रहे।
- पाँच दशक से राम नाम का अमृत बाँट रहे आगरा के योगेश चंद्र शर्मा ‘योगी’ को मिला ‘रामायणी सम्मान’ - August 21, 2026
- योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आधी रात को 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मेरठ और झांसी के एसएसपी बदले - August 21, 2026
- ”पापा ऊपर से अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देख रहे होंगे”: राजीव गांधी के जन्मदिन पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट - August 21, 2026