अलका सिंह को दिया मिस्र आने का आमंत्रण
आगरा में आकर गद्गद् हैं विदेशी कलाकार
Agra, Uttar Pradesh, India. 7वें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में आये मिस्र के कलाकारों ने आयोजकों के साथ भारतीय परिधान पहनकर ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति के आदान प्रदान एवं विश्व मैत्री के तहत अनेकता में एकता का संदेश दिया। नटरांजलि थिएटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह के साथ संस्कृति के आदान-प्रदान का निजी समझौता भी किया।
भारत और मिस्र के सांस्कृतिक दूतों ने तय किया कि वे संस्कृति के आदान-प्रदान के साथ इस तरह के कार्यक्रम आगे भी करते रहेंगे। मिस्र के कलाकारों ने एन टी ए आगरा की निदेशक अलका सिंह को अपने यहां आने का आमंत्रण दिया है। वह चाहते हैं कि भारत की श्रेष्ठ सांस्कृतिक परंपरा से मिस्र देश के वासी भी अवगत हों।

विदेशी मेहमान कलाकारों के साथ नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की डायरेक्टर एवं महोत्सव संयोजक अलका सिंह के साथ रोहित कत्याल, भावना जादौन, सौरभ, रॉकस्टार खुशनव रहे। विशेष सहयोग दिया गुरमीत कालरा स्वीटी एवं संजय अरोरा ने।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव 18 से 20 सितम्बर, 2022 तक हुआ। आगरा विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भारत के अलावा मिस्र (इजिप्ट), मलेशिया, बांग्लादेश, नेपाल के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
- NEET परीक्षा में ड्रेस कोड पर बवाल: बुर्का पहनने को लेकर छात्रा को केंद्र पर रोका, प्रशासन के दखल के बाद मिली एंट्री - June 21, 2026
- राजा भरत के आदर्शों को भूल गई भाजपा… राम मंदिर अनियमितताओं पर आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर तीखा हमला - June 21, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: SIT जांच के बीच अखिलेश यादव का तंज, कहा- कहीं रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए… - June 21, 2026