Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा की बेटी वसुंधरा एसएसबी के तहत भारतीय सेना में ऑफिसर पद पर चयनित हुई हैं। वसुंधरा ने एसएससी डब्ल्यू टेक (शॉर्ट सर्विस कमीशन वुमेन) Indian Army SSC and SSCW Tech Recruitment में ऑल इंडिया पहली रैंक प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन किया है। इससे परिजनों के साथ आगरावासियों में खुशी की लहर है।
वसुंधरा सिंह ने बताया कि उनका बचपन से ही सेना में जाने का सपना था। देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा थी। जिसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिताजी अनिल चाहर से मिली। दरअसल वसुन्धरा के पिता ने धौलपुर के मिलिटरी स्कूल से पढ़ाई की है। उनके कई साथी सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है। इसीलिए वह अपनी बेटी को शुरू से ही सेना में जाने के लिए प्रेरित करते थे।
उन्होंने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ साथ सही दिशा निर्देश हैं जो उन्हें दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट और द सेना अभ्यास एजुकेशन सेंटर से मिले। डीईआई इंजीनियरिंग संस्था के डीन एके सक्सेना ने उन्हें हर मोर्चे पर मार्गदर्शक की तरह राह दिखाई। ब्रिगेडियर मनोज शर्मा ने उन्हें फिसिकली और मेंटली परिपक्व बनाया और पौधे की तरह सींचा। उन्होंने बताया कि वह बिना अंतराल के नियमित तौर पर हर रोज़ घण्टों पढ़ाई के साथ हर रोज पांच किमी दौड़ के साथ शारीरिक व्यायाम करती थीं। सोशल मीडिया पर भी वह शिक्षा से जुड़े पेज, ब्लॉग एवं चैनल के माध्यम से पढ़ाई किया करती थी। उसी का परिणाम है कि आज उनका सपना साकार हुआ है।
ब्रिगेडियर मनोज शर्मा ने वसुंधरा की मेहनत, चिंतन और एकाग्रता की तरीफ करते हुए उज्ज्वल भविष्य का शुभाशीष दिया। सेना अभ्यास के डायरेक्टर तर्ष वशिष्ठ ने हर कदम पर वसुंधरा के सपनों का साकार करने में मदद की। अध्ययनरत अन्य छात्रों को एग्जाम क्रेक करने के टिप्स दिए।
- प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटा, छत गिरने से मलबे में दबे 15 से ज्यादा मजदूर - March 23, 2026
- सफेदपोश अपराधियों की नई पौध: चंबल के युवाओं में बढ़ता गैंगस्टर कल्चर, रईसी के चक्कर में अपराध के सिंडिकेट से जुड़े तार - March 23, 2026
- Agra News: ऑटो चालक की गंदी नीयत भांप 12 साल की छात्रा ने चलते ऑटो से लगाई छलांग; अस्मिता बचाने को जान पर खेली मासूम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस - March 23, 2026