मेलबोर्ड । ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट मुकाबले में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान टीम आमने-सामने होगी। इस मुकाबले में अभी करीब एक माह का समय है। इसके बाद भी इसके सभी टिकट बिक गये हैं। टी20 विश्वकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है पर सुपर 12 दौर के मुकाबले 22 अक्टूबर से ही शुरू होंगे।
सुपर 12 के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। वहीं इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। भारत और पाक के बीच को खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी कारण अभी से ही इसके सारे टिकट बिक गये हैं। आईसीसी ने अपने एक बयान में कहा है कि 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले भारत बनाम पाक मुकाबले की सारी टिकटें अभी से ही बिक गयी हैं।
आईसीसी के अनुसार इस मुकाबले के लिए रखीं अतिरिक्त टिकटें भी कुछ मिनटों में ही बिक गई हैं। आईसीसी के अनुसार, ‘इस मुकाबले के लिए अतिरिक्त स्टैंडिंग रूम टिकट निकाले गए थे, वो भी निकलने के कुछ मिनटों बाद ही बिक गए। इवेंट करीब आने पर एक आधिकारिक रिसेल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया जाएगा जहां प्रशंसक अपने टिकटों को बदल सकेंगे।
- आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी - October 5, 2026
- आगरा में सनसनी: ट्रांस यमुना के कांशीराम आवास की झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप, औषधि विभाग और पुलिस जांच में जुटी - October 5, 2026
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026