गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वे दोपहर करीब 2.30 बजे अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद से वे सीधे गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचे। इसके बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘खादी उत्सव’ समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के बाद वे साबरमती नदी पर बने नए फुटओवर ‘अटल ब्रिज’ का लोकार्पण करेंगे।
7500 महिलाओं ने एक साथ चलाया चरखा
‘खादी उत्सव’ में गुजरात के विभिन्न जिलों से आकर शामिल हुईं 7500 खादी कारीगर महिलाओं ने एक ही समय और एक ही जगह चरखा चलाया। इस कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी भी हुई, जिसमें 1920 के दशक से इस्तेमाल में लाए गए विभिन्न पीढ़ियों के 22 चरखों को प्रदर्शित किया गया। इनमें ‘यरवदा चरखा’ जैसे चरखे भी शामिल थे, जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस्तेमाल किए गए चरखों का प्रतीक है।
28 अगस्त को कच्छ का दौरा करेंगे
PM मोदी 28 अगस्त को कच्छ जिले का दौरा करेंगे। यहां वे ‘स्मृति वन’ समेत करीब एक दर्जन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ‘स्मृति वन’ 26 जनवरी 2001 को गुजरात में आए भूकंप में मारे गये 13,000 से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में कच्छ जिले के भुज कस्बे के पास भुजियो पहाड़ी पर बनाया गया एक म्युजियम है। इस म्युजियम की परिकल्पना PM मोदी ने उस समय की थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ‘स्मृति वन’ 470 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है।
भुज में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
इसके बाद PM भुज में करीब 4400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर भी शामिल है। इस नहर की कुल लंबाई लगभग 357 किमी है। नहर के एक हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 2017 में किया था और बाकी हिस्से का उद्घाटन अब किया जा रहा है। यह नहर कच्छ में सिंचाई की सुविधा प्रदान करने और कच्छ जिले के सभी 948 गांवों और 10 कस्बों में पेयजल उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
कल जाएंगे भुज
सुबह 10 बजे स्मृतिवन स्मारक का उद्घाटन।
श्यामजी कृष्ण वर्मा विश्वविद्यालय मैदान में पूर्वाह्न 11.00 बजे सार्वजनिक कार्यक्रम।
शाम 5.00 बजे गांधीनगर महात्मा मंदिर में कार्यक्रम।
रात 9 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान।
- आगरा में राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज: नारी शक्ति के गौरवशाली अतीत और इतिहास के अनछुए पन्नों पर देश के विद्वानों का मंथन - October 31, 2026
- यूपी में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव, 5 का तबादला - October 31, 2026
- सरदार पटेल जयंती पर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘सजातीय तुष्टीकरण’ करने वाले न करें जातिवाद की बात - October 31, 2026