फिरोजाबाद में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस लाइन के सामने कानपुर हाईवे पर सिपाही ने हंगामा किया। उसके हाथ में खाने की थाली थी। उसने मेस की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। चिल्लाने लगा। भीड़ एकत्रित हो गई। बोला, वह दो दिन से भूखा है। अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं।
जब इसकी जानकारी प्रतिसार निरीक्षक को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन फोर्स भेजा गया। तब सिपाही को पुलिस लाइन लाया गया। एसएसपी ने जांच सीओ लाइन हीरालाल कन्नौजिया को दी है।
यह है पूरा वाकया
घटनाक्रम बुधवार दोपहर का है। जिला मुख्यालय के बाहर हाईवे पर सिपाही हाथ में थाली लेकर पहुंचा। उसमें भोजन था। वह हाईवे पर डिवाइडर पर बैठ गया। वहां पर थाली से रोटी उठाता, फिर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाता।
लोगों ने उसे रोते हुए देखा तो भीड़ लग गई। लोगों को उसने रोटी दिखाई। मीडिया वेबसाइट के मुताबिक, सिपाही ने कहा, इस रोटी को जानवर भी नहीं खा सकते। ऐसी रोटी हमें दी जा रही है। जब खाना ही नहीं ठीक नहीं मिलेगा तो ड्यूटी कैसे करेंगे।
तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जानकारी पर मुख्यालय चौकी के सब इंस्पेक्टर पहुंचे। उसने कहा, वह घर से दूर रहता है। उसे ऐसा खाना दिया जा रहा है। वह यह कैसे खाए।
हालांकि, मामले में पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पुलिस कार्यालय के समन सेल में तैनात सिपाही मनोज कुमार का पत्नी से विवाद चल रहा है। इस कारण वह परेशान रहता है। बुधवार को मेस में जब वह खाना लेने गया तो लाइन लगी थी। मेस कमांडर ने नंबर से खाना लेने की बात कह दी। तब उसने अभद्रता की। खाना लेने के बाद वह इसे लेकर बाहर आ गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एसएसपी ने जांच सीओ लाइन को दी है। जांच की जा रही है कि खाना सभी को ऐसा मिल रहा है, या केवल मनोज की शिकायत है।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026