स्की हिमालया के एमडी अमिताभ शर्मा को आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष बनाया गया है। अमिताभ शर्मा ने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की है। उन्होंने 24 साल की उम्र में हिमाचल में अपनी पहली पनबिजली परियोजना की स्थापना की।
अमिताभ शर्मा पिछले 10 वर्षों से आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े हैं। अमिताभ शर्मा ने अध्यक्ष बनाने पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पिछले 22 वर्षों से विंटर स्पोर्ट्स से जुड़े हैं.
अमिताभ ने कहा कि प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग रिंक बनाना उनकी प्राथमिता रहेगी। उन्होंने कहा कि काजा के बाद अब लाहुल के सिस्सू में व मनाली में भी आइस हाकी रिंक बनने की तैयारी की जा रही है.
आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आइस होकी रिंक के लिए सिस्सू उपयुक्त स्थान है। यहां पर बर्फ जमने की प्रक्रिया बेहद लंबी है। सितंबर और अक्तूबर से ही यहां पर तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नही देश भर में इन साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए व युवाओं को इन खेलों के प्रति जागरूक करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
-agency
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026