दिल्ली से सटे नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में एक महिला को धमकाने के मामले में फ़रार चल रहे श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया है. उसके तीन सहयोगियों को भी पकड़ा गया है.
पांच अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ बद-ज़ुबानी करता दिख रहा है.
महिला उन पर फ़्लैट के सामने की अतिक्रमित जगह पर पेड़ लगाने का आरोप लगा रही हैं. श्रीकांत त्यागी उन्हें रोकते हुए बदसलूकी कर रहा है. वो महिला को धक्का देते हुए भी दिखाई दे रहा है.
घटना के बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा था. उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था.
इसके साथ ही उस पर अतिक्रमण करने का आरोप भी लगा था जिसके बाद सोमवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर भेजकर कार्रवाई की थी।
श्रीकांत ने ख़ुद को बीजेपी से जुड़ा नेता होने का दावा किया था. सोशल मीडिया पर बीजेपी के नेताओं के साथ उनके कुछ फोटो भी शेयर किए गए. हालाँकि बीजेपी ने इससे इंकार किया है.
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026