Agra, Uttar Pradesh, India. कल सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे आगरा एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। आगरा में कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगरा मेट्रो के चल रहे काम का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम योगी लगभग 2 घंटे तक आगरा में रहेंगे।
मुख्यमंत्री के आगरा आगमन को देखते हुए जहां प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं तो वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जगह-जगह ड्यूटी भी तैनात की गई है। इस दौरान विशेष तौर पर फतेहाबाद रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा।
सबसे पहले सीएम योगी कमिश्नरी चौराहा पहुंचेंगे। यहां सीएम योगी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड पर चल रहे आगरा मेट्रो के कार्य का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी मेट्रो ट्रेन का डिजिटल अनावरण भी करेंगे।
लगभग 12:45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित एस एन जी गोल्ड रिसोर्ट पर प्रशिक्षण शिविर में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद लगभग 2 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026