फोग्सी अध्यक्ष डॉ. अल्पेश की पहल पर देशवासी आ रहे आगे
आगरा की डॉ. निहारिका मल्होत्रा देश में युवाओं को कर रहीं प्रोत्साहित
अंगदान के ऑनलाइन अभियान से जुड़े आगरा के भी हजारों लोग
Agra (Uttar Pradesh, India)। आप किसी को नया जीवन दे सकते हैं। आप किसी के चेहरे पर फिर मुस्कान ला सकते हैं। आप फिर से किसी को ये दुनिया दिखा सकते हैं। मन की महानता की इसी कोशिश के साथ फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलोजिकल सोसायटी (फोग्सी) ने देश में अंगदान अभियान को जोरदार तरीके से आगे बढ़ाया है। आगरा कीं युवा डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में न सिर्फ आगरा बल्कि देश भर में हजारों युवा अंगदान का संकल्प ले रहे हैं।

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
फोग्सी के अध्यक्ष डॉ. अल्पेश गांधी हैं। उनके निर्देशन में फोग्सी देश भर में अंगदान महादान का ऑनलाइन अभियान चला रही है। डॉ. जयदीप टंक, डॉ. अतुल गनात्रा और फोग्सी यंग टेलेंट कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. निहारिका मल्होत्रा को इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक जुलाई को शपथ लेंगे
इसके तहत एक जुलाई यानि डॉक्टर्स डे तक 30000 लोगों को ऑनलाइन शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद एक जुलाई को ही अंगदान विषय पर वेबिनार के जरिए एक बड़ी चर्चा रखी गई है, जिसका उद्घाटन अहमदाबाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन करेंगे और देश भर के साथ ही आगरा के सैकड़ों लोग इसमें शामिल होंगे।

डिजाइनर कार्ड के साथ फोटो शेयर करना है
डॉ. निहारिका मल्होत्रा आगरा में डॉक्टरों सहित हजारों लोगों को प्रोत्साहित कर चुकी हैं। वह देश भर में डॉक्टरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। उन्होंने अपनी संस्था स्मृति को भी इसमें शामिल किया है। इसमें लोग अंगदान महादान के एक डिजाइनर कार्ड के साथ अपना फोटो शेयर करते हैं। बाद में इन सभी लोगों को फोग्सी द्वारा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। फिलहाल यह अभियान तेजी से चल रहा है और आगरा वासियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026