[ad_1]
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई। वह सादगी के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की कई मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ स्थिति अपने आवास पर उन्होंने सादगी साथ डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई। यह मान की दूसरी शादी है। शादी से पहले ही सोशल मीडिया पर भगवंत मान को बधाइयां मिलने लगी थीं। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन की मनमोहक तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें कि इस शादी समारोह में ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं थी।
पीली पगड़ी और सुनहरे कुर्ते में दूल्हा बने मान
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने इस सुंदर जोड़े की तस्वीरें भी साझा कीं। इस मौके पर राघव चड्ढा ने हंसी-ठिठोली भी की। उन्होंने पंजाबी में कहा, ‘साडे वीर दा व्याह, सानू गोडे गोडे चाह’ यानी मेरे बड़े भाई की शादी है और आज मैं बहुत खुश हूं। अब बड़े भाई की शादी के बाद छोटे की नंबर लगना है।
अरविंद केजरीवाल भी शादी में पहुंचे
इस समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे। उन्होंने शादी की रस्में निभाईं। डॉ. गुरप्रीत कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं। 30 साल की गुरप्रीत ने शादी से पहले ट्विटर पर खुशी का इजहार किया था। इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया। बता दें कि गुरप्रीत भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। मान ने पहली पत्नी से साल 2015 में तलाक ले लिया था।
– एजेंसी
[ad_2]
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026