इटावा: यूपी के इटावा जिले में आज भीषण सड़क हादसा हुआ। डबल देकर बस और कंटेनर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टकरा गई जिससे दर्दनाक हादसा हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 42 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। जैसे ही चैनल नंबर 103 के पास पहुंची तो हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सैफई इंस्पेक्टर रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएम और एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। वहीं 42 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन क्रेनों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाला गया। बस में 60 लोग सवार थे।
भीषण सड़क हादसे में आशी उर्फ श्रेया (7) निवासी आगरा, हामिद अली (35) पुत्र अयूब निवासी भूरकेश्वर, झुंझुनूं राजस्थान, सुमेर सिंह गुर्जर (52) पुत्र छेथमल निवासी पार्थिक नगर गुर्जर कॉलोनी कलवार रोड जयपुर और सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र श्रीलाल चतुर्वेदी निवासी रघुवंशी तहसील करौली जिला करौली, राजस्थान की मौत हो गई।
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026