[ad_1]
भारत में चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को लेकर चीन ने भरोसा जताया है कि इस मामले की जाँच क़ानून के अनुसार होगी और कंपनी को ‘निष्पक्ष’ माहौल उपलब्ध कराया जाएगा.
स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनी वीवो पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है, जिसके लिए ईडी ने देशभर में उससे जुड़ी कंपनियों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की थी.
इस छापेमारी को लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान से सवाल किया गया. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार लिजियान ने कहा, “चीन इस मामले पर नज़र रखे हुए है.”
उन्होंने कहा, “चीन सरकार ने हमेशा चीनी कंपनियों को दूसरे देशों में कारोबार करते समय कायदे-क़ानून का पालन करने के लिए कहा है.”
लिजियान ने कहा, “चीनी कंपनियों के क़ानूनी अधिकार और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से उनका समर्थन करते हैं.”
उन्होंने कहा, “हमें भरोसा है भारत चीनी मोबाइल निर्माता वीवो के मामले की जाँच क़ानून के अनुसार करेगा और कंपनी को पूरी तरह से ‘निष्पक्ष’ और ‘ग़ैर-भेदभावकारी’कारोबारी माहौल दिया जाएगा.
-एजेंसियां
[ad_2]
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026