राजस्थान के अजमेर ज़िले के दरगाह थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती को गिरफ़्तार किया है. सलमान चिश्ती से पूछताछ की जा रही है.
चार जुलाई को सलमान चिश्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वह नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की बात कह रहे हैं.
इस वीडियो में वो सिर कलम करने वाले को अपना घर देने की बात भी कहते हुए नज़र आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद से सलमान फरार चल रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद दरगाह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बीती रात गिरफ़्तार किया है.
सलमान चिश्ती के खिलाफ़ दरगाह थाने में संगीन धाराओं में लगभग 15 मुकदमें दर्ज हैं.
28 जून को उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद से राज्य में तनावपूर्ण शांति है. ऐसे में सलमान का वीडियो सामने आने के बाद से ही पुलिस को उनकी तलाश थी.
अजमेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बीबीसी से फ़ोन पर बताया, “सलमान चिश्ती को मगलवार रात दरगाह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है. सलमान ने भड़काऊ बयान दिया था जिसका वीडियो वायरल हुआ.”
एसपी ने बताया, “सलमान चिश्ती दरगाह का खादिम है. वह दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है जिस पर एक दर्जन से ज़्यादा मामले दर्ज हैं.”
-एजेंसियां
- Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड की छत से प्लास्टर गिरने की घटना पर फूटा गुस्सा: सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन और प्राचार्य का घेराव - August 22, 2026
- गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: बेटा न होने के विवाद में कलयुगी पिता ने की पत्नी और बड़ी बेटी की चाकू से गोद कर हत्या, छोटी बेटी भी गंभीर रूप से घायल - August 22, 2026
- आगरा में सजा हरियाली तीजोत्सव मेला: सावन की मल्हार और लोकगीतों की गूंज के बीच नारी प्रतिभाओं का अद्भुत संगम - August 22, 2026