उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हैदराबाद के चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसी मंदिर के नाम पर हैदराबाद का नामकरण करने की मांग की जाती रही है. भाग्यलक्ष्मी मंदिर चारमीनार के पास स्थित है.
योगी आदित्यनाथ हैदराबाद में आयोजित हो रही बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने कल ही तेलंगाना पहुँचे हैं.
तेलंगाना के अगले विधानसभा चुनाव में टीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को चुनौती देने के लिए बीजेपी अभी से तैयारी में जुट गई है. तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026