एशियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा विश्व योग दिवस पर कोयम्बटूर में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में मथुरा के अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर एवं योग प्रशिक्षक दिनेश चतुर्वेदी को ‘लाइट ऑफ एशिया’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। फेडरेशन द्वारा शुरू किए गए इस अवार्ड को पहली बार ही हासिल करने में भारतीय कोच की इस सफलता की खेल की दुनिया में काफी चर्चा हो रही है।
गौरतलब है कि पावर लिफ्टिंग में खिलाड़ी के रूप में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिताब हासिल कर चुके मथुरा के दिनेश चतुर्वेदी पिछले 17 वर्षों से खिलाड़ियों को योग का सहारा लेकर अपने खेल को निखारने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। पावर लिफ्टिंग कॉमन वेल्थ खेलों में कई बार योग प्रशिक्षक के रूप में भारतीय टीमों के कोच के रूप में अपना योगदान देते रहे हैं।
विश्व योग दिवस पर कोयम्बटूर में 17 से 21 जून तक आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए दिनेश चतुर्वेदी को विशेष रूप से बुलाया गया था क्योंकि विगत 17 र्षों से उनके द्वारा पावर लिफ्टिंग में किए गए योग संबंधी प्रयोग फेडरेशन की उत्सुकता का कारण रहे।
इसी वर्ष फेडरेशन द्वारा शुरू किये गए महत्वपूर्ण ‘लाइट ऑफ एशिया अवार्ड’ किसी भारतीय को दिया जाना गौरव का विषय है। योग प्रशिक्षक दिनेश को यह अवार्ड चैंपियनशिप के दौरान पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के एशियन प्रेसीडेंट फरसीद सुल्तानी ने प्रदान किया।
इस मौके पर मौजूद एशियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के एशियाई जनरल सेक्रेटरी पं. राजेश तिवारी, इंडिया जनरल सेक्रेट्री पीजे जोसफ, तकनीकी हेड अजितेश नायर ने भी पावर लिफ्टिंग में योग के अभिनव प्रयोग के लिए योग प्रशिक्षक दिनेश चतुर्वेदी की सराहना की और उन्हें इस मौके पर बधाई दी।
– Legend News
- आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 800 विद्यार्थियों ने शहीदों और विस्थापितों के संघर्षों को किया नमन - August 15, 2026
- आगरा में मनोरम ग्रुप ने अनोखे अंदाज में मनाई स्वतंत्रता दिवस की खुशियां: बजाज चेतक के 100 परिवारों को दिखाया गया ‘बटवारा’ फिल्म का विशेष शो - August 15, 2026
- आगरा में जूता व्यापारियों की अनोखी पहल, ‘एक तिरंगा, एक संकल्प’ के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - August 14, 2026