भ्रष्टाचार के आरोपों पर दिल्ली के उप-राज्यपाल LG विनय कुमार सक्सेना ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.
इनमें से दो सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट हैं और एक डिप्टी सेक्रेटरी. ये अधिकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ़्तर में नियुक्त थे. इन अधिकारियों पर कथित तौर “वित्तीय अनियमितता” में शामिल होने का आरोप है.
हालांकि न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अधिकारियों ने बताया है कि ये आरोप उन पर उनकी मौजूदा पोस्टिंग के सिलसिले में नहीं लगे हैं, ये पहले के कार्यकाल के दौरान लगे आरोप हैं.
सूत्रों का कहना है कि निलंबित किए गए दो अधिकारी एसडीएम हैं और एक अधिकारी सीएमओ दफ़्तर में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे.
इस सप्ताह की शुरुआत में दो असिस्टेंट इंजीनियरों को दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से निलंबित कर दिया था. इन लोगों का निलंबन राज्यपाल के दौरे के बाद किया गया.
उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने 11 जून को कालकाजी एक्सटेंशन में दिल्ली विकास प्राधिकरण के ईडब्लूएस कैटेगरी के तहत बनाए जा रहे फ़्लैट्स का निरीक्षण किया था.
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य सही नहीं पाया. उप राज्यपाल के निर्देशों के बाद 13 जून को योजना पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे और फिर 17 जून को दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया.
-एजेंसियां
- आगरा में फ्रिज के अंदर जमी बर्फ से बनी ‘शिवलिंग’ जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल - July 14, 2026
- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026