रक्तदान, पौधारोपण, साड़ी वितरण, राशन वितरण, हेलमेट वितरण और महाआरती
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘सेवा ही संकल्प’ के रूप में मनाया गया बर्थ डे
Agra, Uttar Pradesh, India. केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री व आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल योग दिवस पर 21 जून को 62 साल के हो गए। शहर में 62वां जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘सेवा ही संकल्प’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कुल छह कार्यक्रम हुए। रक्तदान, पौधारोपण, साड़ी वितरण, राशन वितरण, हेलमेट वितरण और महाआरती भी।

समर्पण ब्लड बैंक, देहली गेट पर रक्तदान शिविर लगाया गया। युवाओं को यातायात सुरक्षा जागरूकता एवं निःशुल्क हेलमेट वितरण रामबाग चौराहा पर किया गया। कुल 62 हेलमेट बांटे गए। सेंट्रल पार्क, आवास विकास कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के लिए पौधारोपण किया गया। कुल 62 पौधे रोपे गए। 62 मातृ शक्ति आशा बहनों को निःशुल्क साड़ी वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ। कुष्ठ आश्रम ताजगंज पर पर 124 लोगों को 62 दिन का राशन वितरित किया गया। अंत में श्री रघुनाथ, हनुमान मंदिर, निकट चौराहा सेंट जोन्स डिग्री कॉलेज पर 62 दीपों के साथ महाआरती की गई।

जन्मदिन के अवसर पर आवास विकास स्थित सेंट्रल पार्क में महापौर नवीन जैन ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ 62 पौधों का रोपण किया और केक काटकर एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, मंत्री प्रतिनिधि गौरव शर्मा, महानगर मंत्री नवीन गौतम, भाजयुमो बृज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, पार्षद श्यामवीर सिंह, मंडल महामंत्री मनीष अग्रवाल, श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

सभी कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रभु से की गई। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक डॉ. जी एस धर्मेश, विजय शिवहरे, धर्मपाल सिंह, मनीष गौतम, यादवेंद्र शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, गौरव शर्मा, पंडित संजय शर्मा, यादवेंद्र सिंह, शैलेंद्र शर्मा, राकेश कोहली, दीपक ढल, नीरज गुप्ता, संजीव भारद्वाज, राकेश शर्मा, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

- सनातन के प्रति नकारात्मक व्यवहार के कारण सपा की हार हुई, 2027 के चुनाव में भी होगी करारी हार: CM योगी - March 4, 2025
- Radhe Guru Maa and MLA Prakash Surve Inaugurate a Dialysis Center in Dahisar, Mumbai - March 4, 2025
- समीरा खान मही बाबू88 स्पोर्ट्स में शामिल: मनोरंजन और गेमिंग में एक रणनीतिक साझेदारी - March 4, 2025