सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सोमवार को बड़ी गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शूटरों के मॉड्यूल हेड समेत दो मुख्य शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इन दो गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस ने एक अन्य शूटर को भी गिरफ्तार किया है।
जाने-माने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे।
मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस 14 जून को लॉरेंस को गिरफ्तार कर एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गई थी। पंजाब पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दलील दी थी कि इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है और उससे हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
-एजेंसियां
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026