विप्रो लाइटिंग ने कॉमर्शियल लाइटिंग और सिटिंग सॉल्यूशंस को मिलाकर एक नई कारोबारी इकाई के गठन की रविवार को घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई इकाई का गठन विप्रो लाइटिंग के साझा डीलरशिप नेटवर्क और ग्राहकों का लाभ उठाते हुए बेहतर तालमेल और वृद्धि को गति देने के लिए किया गया है।
बयान में कहा गया, ‘‘विप्रो ने अपने कमर्शियल लाइटिंग और सिटिंग सॉल्यूशंस कारोबार का विलय करके एक संयुक्त कारोबारी इकाई का गठन किया है।’’
इस नई इकाई का नेतृत्व अनुज धीर करेंगे। वह वाणिज्यिक एवं संस्थागत कारोबार के व्यवसाय प्रमुख और उपाध्यक्ष हैं।
धीर ने कहा,‘‘इससे हम मौजूदा बाजारों में और निवेश कर सकेंगे और नए क्षेत्रों और बाजारों में जा सकेंगे। हमारी ग्राहकों के लिए और उत्पाद तथा समाधान लाने की योजना भी है।’’
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा से राजगढ़ तक गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ का जयघोष: 1253 किमी लंबी गरुड़ झेप यात्रा का भव्य शुभारंभ, 200 धावक और साइकिल सवार शामिल - August 18, 2026
- आगरा में गूंजे देशभक्ति के तराने: माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रम में संगीत और साहित्य का अनूठा संगम - August 18, 2026
- आगरा में गूंजे देशभक्ति के तराने: माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रम में संगीत और साहित्य का अनूठा संगम - August 18, 2026