योग में ऐसी कई सूक्ष्म क्रियाएं होती हैं जो हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के फायदे पहुंचाती हैं। यह पिंपल की समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं।
पिंपल की समस्या से खासकर युवा वर्ग परेशान रहता है। चेहरे पर निकलने वाले छोटे-छोटे छोटे दाने कभी-कभी बड़ा रूप भी ले लेते हैं। इसके कारण चेहरे पर कई दाग भी पड़ जाते हैं। इस समस्या से बचे रहने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा योग की कुछ सूक्ष्म क्रियाओं का प्रतिदिन 30 सेकंड तक अगर अभ्यास किया जाए तो यह भी पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए कारगर साबित हो सकता है।
बैलून फेस
पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले जिस सूक्ष्म क्रिया के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम बलून फेस है। इसे फेशियल एक्सर्साइज के नाम से भी जाना जाता है। पिंपल से जूझ रहे व्यक्ति को अपने मुंह का आकार बलून की तरह फुलाना है और उसके बाद 10 सेकंड का काउंट करना है। इस प्रक्रिया को आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं जिससे पिंपल की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। हालांकि, पिंपल की समस्या गंभीर होने की स्थिति में आपको चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
फेस ट्विस्टिंग
फेस ट्विस्टिंग के जरिए भी पिंपल की समस्या को कम करने के लिए सकारात्मक परिणाम देखे जा सकते हैं। इस स्थिति में अपने होठों से पाउट बनाना है और उसके बाद अपने गालों को पहले दाईं ओर घुमाकर 5 सेकंड तक काउंट करना है। इसके बाद फिर अपने गालों को बाईं ओर घुमाकर 5 सेकंड तक काउंट करना है। आप इस एक्सर्साइज को घर पर किसी भी समय और कहीं पर भी बैठकर कर सकते हैं।
फिश फेस
इस सूक्ष्म क्रिया में आपको अपने गालों को सिकोड़कर अंदर की तरफ करते हैं और फिर अपने चेहरे का आकार मछली की तरह बनाते हैं। अपने चेहरे का कर मछली की तरह बनाने के बाद 10 सेकंड तक आपको काउंट करना है। यह पिंपल की समस्या को कम करने के लिए सकारात्मक रूप से असर दिखाता है।
इसके अलावा एक बात पर और ध्यान दें कि इन एक्सर्साइज को करने के साथ-साथ आप अपनी डाइट पर भी विशेष ध्यान दें। पिंपल की समस्या यदि लंबे समय तक बनी है तो किसी स्किन केयर एक्सपर्ट से भी जरूर मिलें, नहीं तो इससे आपके चेहरे की खूबसूरती भी बिगाड़ सकती है।
-एजेंसियां
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026