प्रयागराज शहर के करेली और अटाला क्षेत्र में शुक्रवार को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप का मकान ध्वस्त करने के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण अन्य 37 आरोपियों के पते तलाश रहा है। यदि इनके मकान के नक्शे पीडीए से पास नहीं पाए जाएंगे तो उन मकानों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि प्राधिकरण को दो-तीन दिन पहले उन 37 लोगों के नामों की सूची मिली है जो पथराव की घटना में शामिल थे। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के लोग इन 37 आरोपियों के पते ठिकानों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि इलाके में ज्यादातर लोग पथराव की घटना के बाद मकान पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं, जिससे इन आरोपियों के मकान आदि के बारे में पूछताछ करने में मुश्किल आ रही है।
जोनल अधिकारी ने बताया कि इसके बावजूद प्राधिकरण के अधिकारी आरोपियों का पता लगाने के लिए रात में भी गली मोहल्लों में घूम रहे हैं। आरोपियों के मकानों की पहचान होने पर यह देखा जाएगा कि क्या उन मकानों का नक्शा पीडीए से पास है या नहीं, यदि नक्शा पास नहीं होगा तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रविवार को जिला प्रशासन और पीडीए ने मिलकर प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद का दो मंजिला मकान जेसीबी और पोकलैंड से ध्वस्त कर दिया।
-एजेंसियां
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, सहायक मजिस्ट्रेटों को मिली संयुक्त मजिस्ट्रेट की नई जिम्मेदारी - August 17, 2026
- डमरुओं की गूंज और इत्र-पुष्प वर्षा से शिवमय हुआ सिकंदरा: सावन के तीसरे सोमवार पर सजी अलौकिक झांकी, छप्पन भोग जैसी प्रसादी ने मोहा मन - August 17, 2026
- आगरा के बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुआ शिव परिवार, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष - August 17, 2026