अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और शाकाहारी भोजन करते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन IRCTC ने आपके लिए खास व्यवस्था की है. इसके लिए उसने इस्कॉन मंदिर के साथ समझौता किया है. इस समझौते के कारण सफर के दौरान आपको इस्कॉन मंदिर के गोविंदा रेस्टोरेंट का ‘सात्विक खाना’ मिलेगा. पहले चरण में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यह सुविधा शुरू की गई है. हालांकि, जल्द ही अन्य दूसरे स्टेशनों से भी यह सुविधा शुरू की जाएगी.
दरअसल, कई पैसेंजर्स को ट्रेन में लंबी दूरी की यात्रा करते समय शुद्ध शाकाहारी खाने की परेशानी होती है. खासकर ऐसे पैसेंजर्स जो प्याज और लहसुन वाला खाना नहीं खाते हैं. ऐसे पैसेंजर्स को पेंट्री कार से मिलने वाले या फिर ई-कैटरिंग के जरिये मिलने वाले भोजन की शुद्धता को लेकर आशंका रहती है. इस वजह से वे पेंट्री के खाने से परहेज करते हैं. ऐसे पैसेंजर्स को ध्यान में रखकर आईआरसीटीसी ने यह कदम उठाया है. आईआरसीटीसी ‘देखो अपना देश’ के तहत देश के विभिन्न इलाकों के लिए किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इसके तहत कई धार्मिक स्थलों की भी यात्रा करवा रहा है.
ये हैं डिशेज
आईआरसीटीसी ने कहा कि पैसेंजर्स की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखकर यह सर्विस शुरू की गई है. इसके मेन्यू में डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली वेज बिरयानी, नूडल्स, दाल मखनी, पनीर के व्यंजन समेत अन्य डिशेज शामिल किए गए हैं. पैसेंजर्स आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट या फूड-ऑन-ट्रैक ऐप के जरिये इस सेवा का लाभ ले पाएंगे. उनको यात्रा के निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले पीएनआर नंबर के साथ आर्डर देना होगा. पैसेंजर्स को उनकी सीट पर ‘सात्विक खाना’ पहुंचाया जाएगा.
-एजेंसियां
- क्या इस सड़क से आपके ही डंपर गुजरते हैं?: समीक्षा बैठक में सांसद नवीन जैन से बोले सीएम योगी, बैठक में छाया रहा मुख्यमंत्री का सहज और विनोदी अंदाज - June 28, 2026
- आगरा में सीएम योगी की दो टूक: अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जब्ती, अक्टूबर तक पूरा हो मेट्रो और एयरपोर्ट का काम - June 28, 2026
- आगरा में गूंजा ‘णमोकार मंत्र’: आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ने समझाया अरिहंत पद का आध्यात्मिक रहस्य - June 28, 2026