बॉलीवुड की क्वीन कंगान रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। उनकी इस बयानबाजी में पॉलीटिकल कमेंट ज्यादा रहते हैं। फिलहाल कंगना बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने नूपुर के सपोर्ट में लिखा कि यह अफगानिस्तान नहीं है। दरअसल, नूपुर ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी।
हमारे पास सरकार है
कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, नूपुर को अपने मन की बात कहने की पूरी आजादी है। नूपुर को दी गई हर तरह की धमकियां मैंने देखी हैं। हिंदू भगवानों को हर दिन अपमानित किया जाता है तो हम कोर्ट जाते हैं। ये अफगानिस्तान नहीं है। हमारे पास एक व्यवस्था में चलने वाली सरकार है, जिसे लोगों ने ही चुना है। इस पूरी प्रोसेस को लोकतंत्र कहते हैं। यह बात सिर्फ उन लोगों के लिए है जो हमेशा इस बात को भूल जाते हैं।
-एजेंसियां
- रामपुर में जुड़वां बहनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक समान, बायोमीट्रिक सिस्टम फेल होने पर डीएम ने ऐसे सुलझाई समस्या - September 23, 2026
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026
- आगरा के कागारौल में चोरों का दुस्साहस: एक ही रात में दो घरों से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की चोरी, गांव में मचा हड़कंप - September 23, 2026