प्रवर्तन निदेशालय ED की ओर से बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है। हमें डराने के लिए ऐसा किया जा रहा है, लेकिन हम न डरेंगे और न झुकगें। डटकर इसका सामना करेंगे। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी व रणदीप सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि ईडी ने सोनिया गांधी को आठ जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।
ईडी ने हाल ही में यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के चलते मामला दर्ज किया था। इसी को नेशनल हेराल्ड का स्वामित्व प्राप्त है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले एजेंसी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी पूछताछ की थी।
-एजेंसियां
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026