टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन के क्वॉर्टर फ़ाइनल मुकाबले में फिलहाल दुनिया के नंबर एक पायदान पर चल रहे नोवाक जोकोविच को हरा दिया है. ये मुकाबला पेरिस के रोलैंड गैरोस में हुआ.
नडाल ने 14वीं बार ये ख़िताब जीता है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2. 7-6 (7-4) से हराया. दोनों के बीच चार घंटे से भी ज़्यादा समय तक मुकाबला चलता रहा.
टेनिस इतिहास में कुल 21 ग्रैंड स्लैम अपने नाम करने वाले नडाल अब शुक्रवार को सेमीफ़ाइनल के लिए एलेक्ज़ेंडर ज्वेरेव से भिड़ेंगे.
जर्मनी के 25 वर्षीय एलेक्ज़ेंडर मंगलवार को ही लगातार दूसरे साल सेमीफ़ाइनल मुकाबले में पहुँचे हैं.
क्वॉर्टर फ़ाइनल में जीतने के बाद 35 वर्षीय नडाल ने कहा, “नोवाक से जीतने का एक ही रास्ता है, आपको शुरू से अंत तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. मेरे लिए ये उन्हीं जादुई रातों में से एक है.”
मुकाबले के बाद जोकोविक ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि नडाल इसके योग्य हैं. वो अहम पलों में बेहतर खिलाड़ी हैं. उन्होंने अच्छी शुरुआत की और मैंने उतना बेहतर नहीं किया.”
उन्होंने कहा, “मैंने दूसरे सेट में बढ़त हासिल की और मुझे लगा कि मैं गेम में वापस आ गया. लेकिन वो अपने खेल को एक अलग ही मुकाम पर ले जाने में कामयाब रहे.”
-एजेंसियां
- “मैं खुद को महिला या पुरुष नहीं, एक व्यक्ति मानती हूँ…”: जंतर-मंतर पर आंदोलन का चेहरा बनीं नेहा बोरा का बड़ा बयान - November 13, 2026
- “राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो…”: राजा सांवरिया और दीक्षा शर्मा के भजनों पर झूमी ताजनगरी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब - November 13, 2026
- आगरा में सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू का खतरा बरकरार; 4 नए मरीज मिले, दो बच्चे भी शामिल - November 13, 2026