मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जोधपुर में सिंगर मीका सिंह की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीका इन दिनों जोधपुर में रियलिटी शो की शूटिंग कर रहे हैं। जोधपुर कमिश्नर ने मीका सिंह की सुरक्षा में पुलिस तैनात की है। सोमवार देर रात मीका के होटल में 50 जवानों को तैनात किया गया। शूटिंग के दौरान वहां सिक्योरिटी को लेकर व्यवस्थाएं देखी गईं। कुछ पुलिसकर्मी होटल के अंदर व बाहर तैनात किए गए हैं। ड्रोन से होटल की निगरानी की जा रही है।
DCP भुवन भूषण यादव ने बताया कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिंह को ऐहतियातन सुरक्षा दी गई है। हालांकि मीका की ओर से कोई डिमांड नहीं की गई थी।
मीका ने सिद्धू की हत्या की सोशल मीडिया पर की निंदा
इससे पहले मूसेवाला की हत्या के बाद मीका सिंह ने लॉरेंस ग्रुप की लिखी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था कि इस पेज को बैन कर देना चाहिए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लगातार पोस्ट करके हत्या की निंदा की।
साथ ही लॉरेंस के फेसबुक पेज का स्क्रीन शॉट पोस्ट करते हुए उन्होंने ऐसे फेसबुक पेज को बैन करने की बात कही। मीका के ट्वीट के बाद जोधपुर पुलिस अलर्ट हो गई। होटल उम्मेद पैलेस में सुरक्षा के तौर पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
मीका ने सिद्धू की हत्या पर दुख जताते हुए चार-पांच पोस्ट अपलोड की हैं। मीका सिंह इन दिनों जोधपुर में स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ का रियलिटी शो की शूटिंग में व्यस्त है। स्टार भारत पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी शो में मीका अपने लिए दुल्हनियां तलाशेंगे। इस शो की शूटिंग 7 जून तक जोधपुर में होगी।
होटल के अंदर-बाहर जाब्ता तैनात
मीका के ट्वीट के बाद सोमवार देर रात 50 जवानों का जाब्ता होटल भेजा गया था। होटल के चारों ओर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। गेट पर भी पुलिस जवानों को लगाया गया है। यहां सख्ती बढ़ा दी गई है। केवल स्टाफ और शूटिंग क्रू मेंबर को होटल में जाने दिया जाएगा। बाकी लोगों की एंट्री शूटिंग तक बंद कर दी गई है।
-एजेंसियां
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026