[ad_1]
साल 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले चुनाव आयोग 2100 राजनीतिक दलों पर बड़ा ऐक्शन लेने की तैयारी कर रही है। ये वो पार्टियां होंगी जो टैक्स समेत कई गड़बड़ियां की हैं। नियमानुसार एनुअल ऑडिट भी सही तरीके से नहीं करा पाईं हैं। कई पार्टियां ऐसी भी हैं जो कि चुनाव में खर्च का ब्योरा भी नहीं दे पाई हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि वो आरपी अधिनियम 1951 की धारा 29ए और 29सी का अनुपालन नहीं करने वाली देश की 2100 से अधिक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
राजनीतिक पार्टियों को विधानसभा चुनाव खत्म होने के 75 दिन और लोकसभा चुनाव खत्म होने के 90 दिन के भीतर चुनावी खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य होता है। चुनाव आयोग ने 2100 से अधिक राजनीतिक पार्टियों में से 2056 ऐसी हैं जो कि एनुअल ऑडिट एकाउंट को भरने में असमर्थ रही हैं। किसी ने पैन की जानकारी नहीं दी है तो किसी ने बैंक अकाउंट के बारे में नहीं बताया है।
इसके अलावा कई पार्टियां ऐसी भी जिन्होंने चुनाव आयोग को यह नहीं बताया कि उन्हें डोनेशन कहा से मिला, उनके पास कितनी संपति है, कितना खर्च हुआ है। चुनाव आयोग ने ऐसी पार्टियों के बारे में पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर डाल दिया है। चुनाव में खर्च का ब्योरा नहीं देने की सूची में कुल 100 राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं।
-एजेंसियां
[ad_2]
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026