कश्मीर संभाग के जिला बारामुला में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी दहशतगर्दों को मार गिराया है। इसके साथ ही एक पुलिसकर्मी शहीद होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस को आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
इस साल अब तक 22 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर पुलिस और 52 आरआर के सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बारामुला में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। वे पिछले तीन से चार महीनों से इस इलाके में सक्रिय थे। सुरक्षाबल लगातार उन पर नजर बनाए हुए थे। इस साल अब तक 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है।
इससे पहले मंगलवार को कश्मीर में आतंकियों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। श्रीनगर में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। वहीं, कुलगाम में दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। दोनों वारदातों में आतंकी भागने में सफल रहे थे।
-एजेंसियां
- अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला: छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन, FCRA बिल और राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर घेरा - August 10, 2026
- आगरा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा ने कमला नगर पार्क में रोपे 51 फलदार और छायादार पौधे - August 10, 2026
- आगरा में भव्य जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज: मंडलायुक्त ने सड़क, सफाई, प्रकाश और जल निकासी से जुड़े प्रस्तावों को गंभीरता से लिया - August 10, 2026