हम जब भी यात्रा करने के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में यही आता है कि टिकट सस्ती हो या फिर बिना टिकट के सफर को पूरा कर लें। खैर, बिना टिकट के सफर करना नामुमकिन है लेकिन इसके लिए रेलवे के कुछ नए नियमों का पालन करना होगा। अगर आपको किसी वजह से ट्रेन से जाना पड़ रहा है और टिकट मिलना मुश्किल है, तो अब से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेन से सफर कर सकते हैं। रेलवे कुछ ऐसी सुविधाएं लेकर आया है, जिनकी मदद से आप बिना रिजवर्शेन के भी यात्रा कर सकते हैं।
अगर आपका रिजर्वेशन नहीं हो रहा है और कहीं ट्रेन से ही जाना है, तो आप केवल प्लेटफॉर्म टिकट से भी ट्रेन का सफर कर सकते हैं। इसके बाद आप टिकट चेकर यानी टीटी के पास जाकर टिकट बनवा सकते हैं। यात्रियों की सुविधाओं के लिए ही रेलवे ने ये नए नियम निकाले हैं। बस इस बात एक ध्यान रखें कि आपको टिकट लेने के बाद तुरंत टीटी से टिकट बनवानी पड़ेगी।
सीट न होने पर फिर भी दिया जाएगा विकल्प
अगर इस दौरान ट्रेन में सीट खाली नहीं है, तो चिंता मत करिए आप फिर भी यात्रा कर सकते हैं। रेलवे के नए नियमों के अनुसार ट्रेन में सीट खाली न होने पर टीटीई आपको रिजर्व सीट देने से तो मना कर सकता है, लेकिन आपको यात्रा करने से नहीं रोक सकता। अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है, तो केवल 250 रुपए पेनाल्टी चार्ज लगेगा और इसके बाद आप अपने डेस्टिनेशन तक टिकट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपकी ओर से किए टिकट की कीमत को काटकर बचा हुआ किराया वसूल किया जाएगा।
प्लेटफॉर्म टिकट के नियमों के बारे में
प्लेटफॉर्म टिकट आपको बस प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ही नहीं, बल्कि ट्रेन में चढ़ने के पात्र बनाती है। बस इसमें एक खास बात ये है कि आपको किराया उस केटेगरी वाली सीट का देना पड़ेगा, जिसमें आप सफर कर रहे हैं।
कब तक होती है सीट
इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि अगर आपकी किसी कारण से ट्रेन छूट जाती है, तो टीटीई आपकी रिजर्व सीट को अगले दो स्टेशन तक किसी और को नहीं दे सकता। इससे आप अगले दो में कहीं भी अपनी ट्रेन पकड़ सकते हैं। लेकिन दो स्टेशन के बाद टीटीई RAC टिकट वाले यात्री को सीट अलॉट कर सकता है।
-एजेंसियां
- ”कितने घुसपैठियों की पहचान की गई और कितने वापस भेजे गए?”: गृह मंत्री अमित शाह से कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछे तीखे सवाल - October 14, 2026
- आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, वाल्मीकि समाज ने 101 किलो की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत; उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब - October 14, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश में 3 महीने के भीतर ग्राम पंचायत चुनाव कराने के निर्देश - October 14, 2026