रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच क्या एक और लड़ाई छिड़ने वाली है? चीन के सैन्य अधिकारियों की एक ऑडियो क्लिप लीक हो गई है जिसके मुताबिक चीन रूस की ही तरह ताइवान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। यह ऑडियो क्लिप चीन के मानवाधिकार कार्यकर्ता जेनिफर हेंग ने ट्वीट की थी। 57 मिनट की इस ऑडियो क्लिप को LUDE मीडिया नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था।
क्वाड समिट से पहले इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ताइवान पर चीन हमला करेगा तो अमेरिका इसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ताइवान पर हमले के बारे में सोचकर भी चीन खतरे से खेल रहा है। इसका खामियाजा उसे भुगतना होगा। उन्होंने कहा, हम वन चाइना पॉलिसी पर सहमत हुए थे लेकिन अगर जबरदस्ती कहीं भी कब्जा करने की कोशिश होगी तो उसको जवाब भी दिया जाएगा।
यूट्यूब चैनल का दावा है कि जिस सीनियर अधिकारी ने यह ऑडियो क्लिप लीक की है वह ताइवान पर शी जिनपिंग के प्लान को दुनिया के सामने रखना चाहता है। इस ऑडियो क्लिप में कथित रूप से सीपीसी और पीएलके के बीच ताइवान में युद्ध का माहौल बनाने को लेकर बातचीत हो रही थी। इस ऑडियो क्लिप की अभी तक पूरी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि बातचीत से लगता है कि यह चीन में ही रिकॉर्ड हुई है। ऐक्टिविस्ट का दावा है कि चीन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी अहम मीटिंग की ऑडियो क्लिप लीक हो गई। दावा यह भी किया गया है कि इसके लिए एक लेफ्टिनेंट जनरल और तीन मेजर जनरल को मौत की सजा दी जा चुकी है। इस क्लिप के मुताबिक मीटिंग में चीनी सेना के टॉप अधिकारी मौजूद थे।
इस ऑडियो के मुताबिक गुआंगडोंग प्रांत को पूर्वी और दक्षिणी वॉरजोन ने जो काम दिए हैं उनमें 20 कैटिगरी शामिल हैं। इसके मुताबिक 1.40 लाख सैनिक, 953 शिप, 1653 यूनिट, 20 एयरपोर्ट और डॉक, 6 रिपेयर ऐंड शिपबिल्डिंग यार्ड, 14 इमर्जेंसी ट्रांसफर सेंटर, अस्पताल, ब्लड स्टेशन, ऑइल डिपो, गैस स्टेशन आदि का जिक्र किया गयाहै। अगर ऑडियो क्लिप सही है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन ताइवान प र कितने बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।
-एजेंसियां
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026