कई हफ़्तों की गर्मी और लू के बाद दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है.
रविवार देर शाम से ही बादल रहने से दिल्ली में तापमान कम हुआ था. ख़राब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है.
भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं भी तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है. दिल्ली में तेज़ हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ भी गिर गए.
मौसम विभाग के मुताबिक़ दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों तक हल्की से तेज़ बारिश जारी रहेगी. इन इलाकों में बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, भिवाड़ी, तिज़ारा, खैरथल नगर, डीग, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल आदि शामिल हैं.
इसके अलावा हरियाणा के जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, मेहम, सोनीपत, खरखौदा, यूपी के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नज़ीबाबाद, शामली, मुज़्जफ़्फ़रनगर, कंधला, बिजनौर, खटौली, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत में भी अगले दो घंटों तक बारिश होने का अनुमान है.
मौसम ख़राब होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट कर के उड़ानों के प्रभावित होने की जानकारी दी है और यात्रियों से संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का आग्रह किया है.
-एजेंसियां
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026
- आगरा में पानी के लिए सड़क पर उतरा जनसैलाब: एमजी रोड पर लगाया भीषण जाम, जलसंकट से परेशान युवक मेट्रो के निर्माणाधीन ट्रैक पर चढ़ा - September 19, 2026