ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा है कि चीन के साथ रिश्ते “मुश्किल दौर” में रहेंगे. उन्होंने ये बयान क्वॉड देशों की बैठक में शामिल होने के लिए टोक्यो रवाना होने से पहले दिया.
टोक्यो में क्वॉड समूह यानी ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के शीर्ष नेताओं की बैठक होनी है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अल्बनीज़ ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया नहीं, चीन बदला है और ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा अपने मूल्यों का सम्मान किया है और मेरी अगुवाई वाली सरकार में ये आगे भी जारी रहेगा.”
अल्बनीज़ ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री बने हैं. ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच कारोबार, कोरोना की उत्पत्ति सहित कई मुद्दों पर विवाद के कारण दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में वोटों की गिनती जारी रहने के बीच एल्बनीज़ ने पीएम पद की शपथ ली है ताकि वो क्वॉड देशों की बैठक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर सकें.
अल्बनीज़ बीते नौ सालों से विपक्ष में रहे हैं. वो स्कॉट मॉरिसन को हराकर ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम बने हैं.
-एजेंसियां
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026