Agra, Uttar Pradesh, India. प्रखर पत्रकार, स्वराज टाइम्स के प्रधान संपादक, आगरा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में शिक्षक स्वर्गीय डॉ. अजय कुमार शर्मा स्मृति स्मारिका 2022 का लोकार्पण 22 मई, 2022 को किया जाएगा। स्थान है- आगरा विश्वविद्यालय पालीवाल पार्क परिसर का जुबली हॉल। समय है- पूर्वाहन 11:00 बजे से।
स्मारिका विमोचन समारोह समिति के सचिव इंजीनियर बृजेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक श्री शशि शेखर हैं। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवी पूरन डावर हैं। मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी आशीर्वचन देंगे।
बता दें कि डॉ. अजय कुमार शर्मा को क्रूर कोरोना ने 21 मई, 2021 को हम सबसे छीन लिया था। उन्होंने शिक्षक, पत्रकार और संपादक के रूप में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके द्वारा शिक्षित पत्रकार देश-विदेश में बड़ी मीडिया कंपनियों में उच्च स्तर पर विराजमान हैं। कृतज्ञ आगरा उन्हें रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
- आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: शातिर ‘निक्की बग्गा’ पैर में गोली लगने से घायल, अवैध असलहा और बाइक बरामद - February 10, 2026
- आगरा में गूँजी सनातन की हुंकार: साध्वी ब्रज किशोरी बोलीं- मातृशक्ति है राष्ट्र की प्रथम शिल्पकार - February 10, 2026
- यूपी में ‘कयामत’ पर सियासी घमासान: अखिलेश बोले- जितना उनकी कुर्सी को खतरा होगा उतना ही वे सांप्रदायिक हो जाएंगे… - February 10, 2026